{"_id":"5c719248bdec2273724c573a","slug":"31550946888-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 कुंतल खाद्यान्न सीज, जांच के आदेश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 कुंतल खाद्यान्न सीज, जांच के आदेश दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम डलमऊ ने पूर्ति निरीक्षकों की टीम भेजकर सूरजपुर बनापार में करीब 75 क्विंटल अनाज को सील करा दिया। एसडीएम ने टीम गठित कर स्टॉक रजिस्टर से अनाज का मिलान करने के निर्देश दिए।
एसडीएम डलमऊ जीत लाल सैनी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सूरजपुर बना पार गांव के ग्रामीणों ने दूरभाष पर सूचना दी कि राशन का स्टाक कोटेदार द्वारा गांव के एक ग्रामीण के घर में लगाया गया है।
राशन की कालाबाजारी करने की आशंका है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक डलमऊ हरेंद्र बहादुर सिंह, राजस्व निरीक्षक अमरेश पांडेय, और क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र यादव के साथ कोटे की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
83 बोरी गेहूं और 67 बोरी चावल गांव के एक ग्रामीण के घर में पाया गया। कोटेदार के अनुपस्थित होने के कारण स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध न होने की वजह से स्टाक का मिलान नहीं किया जा सका।
आशंका होने पर बरादम राशन को सील कर दिया गया है। स्टाक की जांच के लिए टीम भी बना दी गई है। एसडीएम ने बताया कि गड़बड़ी मिलने पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।