{"_id":"5a0de0534f1c1b79548bdc3d","slug":"31510858835-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शे नहीं जाएंगे धन व बल का उपयोग करने वाले प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शे नहीं जाएंगे धन व बल का उपयोग करने वाले प्रत्याशी
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शे नहीं जाएंगे धन व बल का उपयोग करने वाले
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को बचत भवन में डीएम व एसपी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड लगाए गए हैं। यह टीम चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण स्थलों एवं कार्यों मॉनीटरिंग करेगी। डीएम ने कहा कि चुनाव में धन व बल का उपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि आचार संहिता से केवल राजनीतिक दल ही नहीं बंधे हैं, बल्कि सरकारी कर्मी, पुलिस बल एवं आम जनता सभी को इसका पालन करना होगा। हमारा पूरा तंत्र इस कार्य के लिए कटिबद्ध है। धारा 144 का उल्लंघन किसी भी स्थिति में न होने पाए। सोशल मीडिया में जाति, धर्म एवं समुदाय पर किसी प्रकार के टिप्पणी न की जाए। ऐसा करने वालों पर एफआईआर होगी।
एसपी ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन मिलने पर डायल-100 पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर एसडीएम सदर एस सुधाकरन ने कहा कि वोटरों को किसी भी का प्रलोभन दिया गया तो सीधे एफआईआर होगी। दायरे में रहकर ही प्रत्याशी चुनाव लडे़ं। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आरके प्रजापति ने भी चुनाव में खर्च के संबंध में पूरी जानकारी दी।