{"_id":"59fa35f74f1c1b65548ba7c1","slug":"31509570039-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में मिला महिला का शव
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नहर में मिला महिला का शव
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह शारदा सहायक नहर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के हाथ में बीको लगा था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बीमारी से पीड़ित थी। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जगदीशपुर गांव से होकर शारदा सहायक नहर निकली है। सुबह लोग नित्यक्रिया की तरफ गांव की तरफ गए तो 40 वर्षीय महिला का शव देखा। सूचना पर एसओ अशोक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। एसओ का कहना है कि मृतका की पहचान कराने के लिए पड़ोसी जनपदों बाराबंकी, लखनऊ, प्रतापगढ़ जिले की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। मृतक के हाथ में बीको लगा था। जैसे कुष्ठ रोगी के चेहरे पर फोडेे़ पड़ जाते थे, उसी तरह के निशान भी चेहरे पर थे। बीमारी से तंग आकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले की पड़ताल होगी।