{"_id":"59f8c8774f1c1bce538ba3ea","slug":"31509476471-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन कक्ष के अंदर प्रत्याशी समेत पांच लोगों को मिलेगी इंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन कक्ष के अंदर प्रत्याशी समेत पांच लोगों को मिलेगी इंट्री
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन कक्ष के अंदर प्रत्याशी समेत पांच लोगों को मिलेगी इंट्री
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव की तैयारियाें की कड़ी में मंगलवार को बचत भवन में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने आरओ और एआरओ की बैठक ली। इसमें निकाय चुनाव को लेकर की गई तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही एआरओ व आरओ की जिम्मेदारी तय की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नामांकन कक्ष के अंदर प्रत्याशी समेत पांच लोगों को इंट्री मिल पाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश प्रजापति ने बताया कि जिले में 03 नवंबर को डीएम की ओर से निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 04 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया होगी। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का पालन हर दावेदार को करना पड़ेगा। नामांकन कक्ष के अंदर प्रत्याशी समेत पांच लोग ही अंदर जा पाएंगे। उन्होंने बताया कि आरओ व एआरओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे बूथों पर तैयारियां पूरी कर लें, ताकि चुनाव के दौरान कोई वोटरों को कोई परेशानी न होने पाए।