फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर निकाय चुनाव 2017 का बजा डंका

नगर निकाय चुनाव 2017 का बजा डंका

Fri, 27 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव 2017 का बजा डंका
2.44 लाख वोटर 29 को चुनेंगे अपना मुखिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव 2017 का डंका बज गया। दो लाख 44 हजार 324 वोटर 29 नवंबर को अपने मुखिया का चुनाव करेंगे। वोटिंग के लिए 92 मतदान केंद्रों में 314 बूथ बनाए जाएंगे। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। साथ ही शहर में नगर पालिका की टीम की ओर से विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से लगवाई गई होर्डिंग व झंडे-बैनर हटवाए गए। इसके अलावा नगर पंचायतों में भी होर्डिंग व झंडे-बैनर हटवाए गए।
वहीं अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। वैसे तो किसी भी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। पर माना जा रहा है कि अधिसूचना जारी होने के बाद अब जल्द प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। हर संभावित प्रत्याशी टिकट पाने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। नगर पालिका के अलावा नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की लंबी लाइन दिख रही है। ऐसे में चुनावी घमासान का शोर ज्यादा देखने को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



निकाय चुनाव कार्यक्रम पर एक नजर
जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी 3 नवंबर
की ओर से सार्वजनिक सूचना निर्गत
निर्वाचन अधिकारी (नगर निगम) द्वारा सार्वजनिक 4 नवंबर
सूचना निर्गत एवं नामांकन
नामांकन का अंतिम दिन 10 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच 11 नवंबर
पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक
नामांकन पत्रों की वापसी 13 नवंबर
पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक।
प्रतीक आवंटन 14 नवंबर
पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक।
मतदान 29 नवंबर
सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक।
मतगणना 1 दिसंबर
सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक।



आंकड़ों पर एक नजर
नगर पंचायत का नाम मतदाताओं की संख्या मतदान केंद्र मतदेय स्थल
नगर पालिका रायबरेली 164344 53 198
नगर पंचायत बछरावां 9610 03 13
नगर पंचायत ऊंचाहार 9393 04 13
नगर पंचायत नसीराबाद 8635 07 15
नगर पंचायत महाराजगंज 5056 04 10
नगर पंचायत डलमऊ 7323 06 10
नगर पंचायत लालगंज 19298 05 32
नगर पंचायत सलोन 11772 05 13
नगर पंचायत परशदेपुर 8893 05 10



नगर पंचायत संवेदनशील अति संवेदनशील केंद्र
नगर पालिका रायबरेली 13 16
नगर पंचायत बछरावां 08 05
नगर पंचायत ऊंचाहार 10 00
नगर पंचायत नसीराबाद 00 02
नगर पंचायत महराजगंज 00 00
नगर पंचायत डलमऊ 04 00
नगर पंचायत लालगंज 02 17
नगर पंचायत सलोन 06 07
नगर पंचायत परशदेपुर 00 02



हर बूथ पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम : प्रसाद
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन अभय प्रसाद ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। इसमें समस्त सीओ व थानेदारों ने भी भाग लिया। एडीजी ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर सभी सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। कहां पर कितने पुलिस कर्मी तैनात किए जाने हैं, इसकी व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए जाएंगे, ताकि वोटर निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने मतदान प्रभावित करने वाले अपराधियों को चिह्नित करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी शिवहरि मीणा, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, चुनाव प्रभारी रोहित उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरे चरण में मतदान : एडीएम
उप जिला निर्वाचन राजेश प्रजापति ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव को लेकर वैसे तो सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाकी तैयारियां पूरी कराई जा रही है। जिले में तीसरे चरण में 29 नवंबर को मतदान और 01 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed