{"_id":"59b2e2c34f1c1bb0488b4f9a","slug":"31504895683-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नहीं चलेगी ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नहीं चलेगी ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
आज से नहीं चलेगी ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन
लालगंज (रायबरेली)। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के आदेश पर शनिवार से ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई है। अब यह ट्रेन 19 अक्तूबर को चलाई जाएगी। स्टेशन अधीक्षक एके त्रिपाठी ने बताया कि टुंडला रेलवे स्टेशन में वॉशेबुल ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन (चंडीगढ़-प्रयाग-चंडीगढ़) को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन अब 19 अक्तूबर को चलाई जाएगी। ट्रेन रद्द होने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करीब 11 महीने से बंद चल रही ट्रेन को रेलवे ने चलवाने की सुध न लेकर ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन बंद कर दी है। इन ट्रेनों के बंद होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।