फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जलापूर्ति शुरू न होने पर नगर पंचायत का घेराव कर किया प्रदर्शन

जलापूर्ति शुरू न होने पर नगर पंचायत का घेराव कर किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
जलापूर्ति शुरू न होने पर नगर पंचायत का घेराव कर किया प्रदर्शन
जलापूर्ति शुरू न होने पर नगर पंचायत का घेराव
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ में कोतवाली चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाए जा रहे नाले की मिट्टी खोदते समय जेसीबी से पांच दिन पहले तोड़ी गई मेन पाइप लाइन न बनने से चार मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे गुस्साए कस्बावासियों ने गुरुवार को नगर पंचायत का घेराव कर प्रदर्शन किया। पेयजल आपूर्ति चालू किए जाने के आश्वासन पर नागरिक शांत हुए।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पांच दिन पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से कोतवाली चौराहे पर जेसीबी से नाले की खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदते समय डलमऊ पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन टूट जाने से मोहल्ला शेखवाड़ा, चौहट्टा, खटकाना व मोहल्ला टिकैत गंज की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लगभग 5000 की आबादी में पेयजल का भारी संकट व्याप्त है। नगर पंचायत में सूचना के बावजूद अब तक पाइप लाइन ठीक न कराने के कारण समस्या बरकरार है। इससे आक्रोशित मोहल्लावासियों ने नगर पंचायत डलमऊ दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष के न होने पर वहां पर तैनात कर्मचारी और मौजूद वार्ड सभासद से मोहल्लेवासियों की नोकझोंक भी हुई। मोहल्ला शेखवाड़ा की वार्ड सभासद जेबा अंसारी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से नगर पंचायत में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की मांग की गई, जिस पर कार्यालय में तैनात कर्मचारी द्वारा उच्च अधिकारियों की परमिशन ना मिलने की बात कहकर टैंकर नहीं भेजा। मोहल्ला शेख वाडा में लगे इंडिया मारका हैंड पाइप खारा पानी देते हैं। जिससे पेयजल आपूर्ति की गंभीर समस्या बरकरार है। बाद में नगर पंचायत के अफसरों के पेयजल आपूर्ति चालू करा देने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस मौके पर मोहम्मद नफीस, इस्लाम, मुख्तार सफर उद्दीन, याकूब मोहम्मद, अयाज रईस, सलीम, मोहम्मद ताज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed