फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेल ट्रैक पर मिली महिला की लाश, हत्या की आंशका

रेल ट्रैक पर मिली महिला की लाश, हत्या की आंशका

Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर मिली महिला की लाश, हत्या की आंशका
रेल ट्रैक पर मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

फुरसतगंज (रायबरेल)। जायस कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को रेल ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ट्रेन से कटकर महिला की मौत होना बता रही है। उधर इलाकाई लोग हत्या कर महिला का शव ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलखंड पर सुबह राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के पीछे रेल ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। पोटर जैतून बेगम की सूचना पर बहादुरपुर चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत मौके पर पहुं्चे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव की पहचान गीता के रूप में हुई है, जो मुबारकपुर मुखतिया की रहने वाली है। उसके पति का नाम राजेंद्र रैदास है। पति का कहना है कि अचानक पत्नी घर से गायब हो गई थी। खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पाया था। चौकी इंचार्ज का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed