फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री से पिता ने दर्द किया बयां

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री से पिता ने दर्द किया बयां

Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री से पिता ने दर्द किया बयां
कैबिनेट मंत्री के दबाव में विवेचना हो रही प्रभावित : दुबे
विज्ञापन

रायबरेली। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दुबे ने कहा है कि पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला के परिवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से जान का खतरा है। मंत्री के दबाव में विवेचना प्रभावित है। यही वजह है कि अब तक केवल नौ हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया, जबकि हमलावरों की संख्या काफी बताई गई है। पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ने यह बातें रविवार को सुल्तानपुर तिराहा स्थित होटल में मीडिया से कहीं।
उन्होंने कहा कि वे सीएम के कहने पर ही वे पीड़ित परिवार के गांव प्रतापगढ़ जिले के देवरा और पंडित का पुरवा गांव गए। यहां पर वे अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में मारे गए चार लोगोें के परिवारों से मिले। पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला के पिता गिरजाशंकर शुक्ला ने बताया कि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से पीड़ित परिवारों को जान का खतरा है। उनके दबाव में विवेचना औैर दोषियों पर कार्रवाई की रफ्तार धीमी है। पिता ने बताया कि घोषणा के बावजूद अब तक न तो पीड़ित परिवारों को असलहे के लाइसेंस मिले हैं और न ही गिरफ्तार हमलावरों पर रासुका की कार्रवाई की गई है। भाजपा नेता ने कहा कि पीड़ित परिवारों की व्यथा को वे लखनऊ जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ से बताएंगे। पीड़ित परिवार ने योगी सरकार पर निष्पक्ष जांच का पूरा भरोसा जताया है। साथ ही पीड़ित परिवारों ने अपनी सुरक्षा के साथ गवाहों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया है। पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख मिल गए हैं, लेकिन अभी और मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। देवरा और पंडित का पुरवा में पीड़ित परिवारों के घर जाने वालों में फतेहपुर भाजपा के जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी, किसान मोर्चा लखनऊ के महामंत्री देवराज सिंह, जिला संयोजक केशवपाल, युवा मोर्चा लखनऊ के महामंत्री आशीष दुबे, किसान मोर्चा लखनऊ के फूलचंद्र यादव आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए गोद लिया
भाजपा नेता ने कहा कि पीड़ित परिवारों अनूप मिश्रा समेत अन्य पीड़ितों के बच्चों की पढ़ाई के लिए गोद लिया गया है। इन बच्चों की तब तक आर्थिक मदद दिलाई जाएगी, जब तक ये अपने पैरों पर खडे़ नहीं हो जाएंगे। इसमें एक पीड़ित का बच्चा नितेश, जबकि दूसरे की एक बच्ची तनू है। भाजपा नेता ने कहा कि औरमदद के साथ योगी और मोदी सरकार से पीड़ित परिवारों को सुकन्या समेत अन्य योजनाओं से भरपूर मदद दिलाई जाएगी, ताकि पढ़ाई के साथ रहने-खाने में किसी को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed