{"_id":"593c341d4f1c1b2b1e8b459a","slug":"31497117725-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशापुर माइनर में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशापुर माइनर में डूबकर बालक की मौत
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशापुर माइनर में डूबकर बालक की मौत
तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को माइनर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मोहनगंज थाना क्षेत्र के देवकली निवासी शिवम् (12) पुत्र रामनरेश दोपहर में अन्य बच्चों के साथ आशापुर माइनर में नहाने गया था। इसी दौरान शिवम माइनर में डूब गया। शोरगुल पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर शिवम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को घटना की सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि घटना की सूचना थाने पर नहीं दी गई है।