{"_id":"6ad28989002ff1c80d0a0131","slug":"3000-housing-units-approved-after-a-year-and-a-half-raebareli-news-c-101-1-slko1033-170065-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डेढ़ साल बाद तीन हजार आवास स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डेढ़ साल बाद तीन हजार आवास स्वीकृत
Sat, 17 Oct 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। करीब डेढ़ साल बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास आवंटन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले को 14,999 आवासहीनों को घर देने का लक्ष्य मिला है। अब तक करीब तीन हजार पात्रों के आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। रोजाना चार से पांच सौ आवासों को मंजूरी दी जा रही है। जल्द ही लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्रता सूची तैयार करने की कवायद पिछले साल शुरू हुई थी। इसके तहत गांवों में 97 हजार लोगों का सर्वे किया गया था। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सूची भारत सरकार को भेज दी गई।
हालांकि, पात्रता सूची में शामिल लोगों की अंतिम सूची अब तक नहीं आई है। इस बीच जिले को ब्लॉकवार लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। मार्च तक 14,999 पात्रों को आवास देने का लक्ष्य है। ब्लॉकों से मांग आने पर आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं। शुक्रवार तक करीब तीन हजार आवासों को मंजूरी मिल चुकी थी।
विज्ञापन
-- -- -
पीएम आवास का ब्लॉकवार लक्ष्य
अमावां 705, बछरावां 840, छतोह 397, डलमऊ 1227, गौरा 938, डीह 814, हरचंदपुर 572, जगतपुर 440, खीरों 1589, लालगंज 934, महराजगंज 972, राही 962, रोहनियां 413, सलोन 756, सरेनी 1156, सतांव 1016, शिवगढ़ 43 और ऊंचाहार 821।
-- -- -- --
31 मार्च से पहले मिलेगा लाभ
जिले को 14,999 प्रधानमंत्री आवासों का लक्ष्य मिला है। पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। अब तक करीब तीन हजार आवास स्वीकृत हो चुके हैं। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 31 मार्च से पहले पात्रों को आवास का लाभ दिया जाए।
-मुनेश चंद्र, परियोजना निदेशक, डीआरडीए