{"_id":"ee7d04c73b8691f51a6b2e7f44c818ca","slug":"28-thousand-farmers-sent-a-congratulatory-message-to-the-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 हजार किसानों को सीएम ने भेजा बधाई संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 हजार किसानों को सीएम ने भेजा बधाई संदेश
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन-रात मेहनत कर दूसरों का पेट भरने वाले अन्नदाताओं के जज्बे को सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सलाम किया है। जिले के 28 हजार किसानों को मुख्यमंत्री ने संदेश पत्र भेजकर नए साल की बधाई दी है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करके किसानों की अच्छी फसल होने और परिवार के स्वस्थ और खुशहाल होने की कामना की है।
लखनऊ से उप कृषि निदेशक के कार्यालय आए बधाई संदेश पत्र अब डाक के माध्यम से सभी किसानों के घर भेजे जा रहे हैं। इसमें एक लाख 40 हजार रुपये का खर्च आएगा।
हालांकि यह रुपये शासन की ओर से मिलेगा या फिर विभाग की ओर से खर्च किया जाएगा, इस पर अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। कहना है कि बधाई संदेश पत्रों को डाक के माध्यम से किसानों को पहुंचाये जा रहे है।
विज्ञापन
वैसे तो जिले में किसानों की संख्या तीन लाख 85 हजार है, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन किसानों को ही नए साल का बधाई संदेश पत्र भेजा है, जिन्होंने पंजीकरण करा रखा है।
उप कृषि निदेशक कार्यालय में बधाई संदेश पत्र पहुंचने पर अफसरों में इन संदेश पत्रों को किसानों के घर तक पहुंचाने को लेकर काम शुरू कर दिया है।
चूंकि मामला सीएम का है, इसलिए अफसर भी खासे सतर्क हैं। बधाई संदेश पत्र में सीएम ने अगले साल किसानों की फसल अच्छी होने और उनके परिवार के स्वस्थ और खुशहाल होने की कामना की है।
इस पत्र में सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी भी लिखी है। सीएम की ओर से भेजे गए बधाई संदेश पत्र में सिर्फ किसानों का नाम नहीं, बल्कि उनके नाम पते की पूरी जानकारी लिखी है।
पिता तक का नाम और मोबाइल नंबर भी लिखा है, ताकि यदि किसी कारण वश किसान के घर तक बधाई संदेश पत्र न पहुंच पाए तो अधिकारी, कर्मचारी फोन से संपर्क करके उसे किसान तक पहुंचाएं।
हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के हिडइन गांव के दिलीप कुमार, राही गांव के संतोष कुमार, जगतपुर क्षेत्र के रामगढ़ टीकर के अरविंद कुमार समेत अन्य किसानों के नाम बधाई संदेश पत्र भेजे गए हैं। बाकी को भेजे जा रहे हैं।
उप कृषि निदेशक सतीश पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से जिले के 28 हजार किसानों को नए साल पर बधाई संदेश पत्र भेजे गए हैं। बधाई संदेश पत्र मिल गए हैं।
इन संदेश पत्रों को डाक के जरिए किसानों के घर पर पहुंचाएं जा रहे हैं। सीएम ने जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें भी पंजीकरण कराने की बात कही है।