{"_id":"5f15d4b28ebc3e63bc3cc1ba","slug":"28-people-including-four-constables-are-corona-positive-raibaraily-news-lko5316675165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सिपाहियों समेत 28 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सिपाहियों समेत 28 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। सोमवार को चार सिपाहियों समेत 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें जेल की सुरक्षा में लगा पीएसी का सिपाही, पुलिस महकमे में तैनात तीन सिपाहियों के अलावा दुसौती प्रधान प्रतिनिधि के बाद उनकी पत्नी (ग्राम प्रधान), बहू, एक साल की पोती समेत पांच लोग कोरोना से संक्रमति मिले हैं।
चार अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कोरोना संक्रमति मरीजों को एल-1 हॉस्पिटल रेयान इंटरनेशनल में भर्ती कराया है। जिस तरह यहां कोरोना से संक्रमति लोगों की रफ्तार बढ़ रही है, उससे लोगों में दहशत का माहौल दिख रहा है। उधर, डीआरडीए के सात बाबू, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मियों व चालक समेत 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
डीआरडीए के परियोजना निदेशक की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि उनके स्टेनो की रिपोर्ट पॉजिटिव है। आज आई कुल 28 पॉजिटिव रिपोर्ट में 14 लोग डीआरडीए के स्टाफ हैं। डीआरडीए के तीन बाबुओं की पहले ही आ चुकी है पॉजिटिव रिपोर्ट। वहीं सीडीपीए हरचंदपुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जेल की सुरक्षा में पीएसी लगाई गई है।
पीएसी में तैनात एक सिपाही का सैंपल लिया गया था। सोमवार को सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बछरावां थाने में तैनात तीन सिपाहियों को दयानंद पीजी कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया था। सोमवार को इन सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के दुसौती गांव के प्रधान प्रतिनिधि रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
सोमवार को आई रिपोर्ट में उनकी ग्राम प्रधान पत्नी के अलावा बहू, एक साल की पोती और परिवार के दो लोग कोरोना से संक्रमति पाए गए। फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक संस्थान स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखे गए चार लोग एंटीजन टेस्ट में पॉजिविट मिले हैं।
जेलर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि पीएसी में तैनात सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना को देखते हुए जेल में सतर्कता बरती जा रही है। जांच के बाद ही स्टाफ के अलावा अन्य लोगों को आने जाने दिया जाता है। सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। स्टाफ से मास्क लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए कहा गया है।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को एल-1 हॉस्पिटल रेयान इंटरनेशनल में भर्ती कराया गया है। कोरोना को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं।