{"_id":"69e928c9a994ece3f70a9e14","slug":"27-people-were-injured-by-dogs-and-monkeys-raebareli-news-c-101-1-slko1033-156055-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कुत्तों व बंदरों ने 27 को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कुत्तों व बंदरों ने 27 को किया घायल
Thu, 23 Apr 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कुत्तों, बंदरों की दहशत कम नहीं हो रही है। जिला अस्पताल में बुधवार को कुत्तों और बंदरों के चपेट में आने के बाद लोग एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने के लिए आने लगे हैं। दिनभर में नए व पुराने मरीजों को मिलाकर करीब 140 से अधिक लोगों ने एआरवी लगवाई।
चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा की ओपीडी में मरीजों ने चिकित्सीय सलाह लेने के बाद एआरवी लगवाई। आशा (35), राजकुमारी (46), राधा (35), दयाराम (45), हनोमान (42), विमला देवी (38) आदि नए मरीज एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को रेबीज संक्रमित किसी जानवर ने काट लिया हो तो उसे 72 घंटे के भीतर वैक्सीन की डोज अवश्य ले लेना चाहिए। कुत्ता या अन्य जानवर द्वारा काटने वाले स्थान को कम से कम 10 से 15 मिनट तक साबुन या डिटॉल से अच्छे से धोकर साफ जरूर कर लें। उसके तुरंत बाद रैबीज की वैक्सीन लगवानी चाहिए।