फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   26 Irrigation Department roads in poor condition.

Raebareli News: सिंचाई विभाग की 26 सड़कें बदहाल

Wed, 14 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 14 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
26 Irrigation Department roads in poor condition.
रायबरेली। सिंचाई विभाग की माइनरों और रजबहों की पटरियों पर बनी सड़कें बदहाल हैं। इससे करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शासन ने 10 नवंबर तक खराब सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है, लेकिन विभाग में अब तक टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में तय समय पर मरम्मत पूरी होने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में महेरी माइनर, शेरंदाजपुर माइनर, भीख रजबहा, ऊंचाहार रजबहा, लोधवारी रजबहा और बरवारीपुर रजबहा समेत 26 नहरों की पटरियों पर पक्की सड़कें बनी हैं। कई साल से मरम्मत नहीं होने के कारण इन पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और डामर उखड़ गया है। सड़कों की बदहाली दूर करने के लिए तीन करोड़ रुपये की जरूरत है। शासन से मंजूरी मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ऊंचाहार के समशेर सिंह, जगतपुर के राकेश सिंह और गदागंज के रामसिंह यादव ने बताया कि गड्ढों के कारण आवागमन में परेशानी होती है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed