फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   26 farmers sued for burning stubble, four accountants suspended, 65 thousand fine

पराली जलाने में 26 किसानों पर केस, चार लेखपाल निलंबित, 65 हजार जुर्माना

Wed, 04 Dec 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
26 farmers sued for burning stubble, four accountants suspended, 65 thousand fine
रायबरेली। रोक के बाद भी पराली जलाने की सूचना मिलने पर भी संबंधित किसानों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर डीएम शुभ्रा सक्सेना के आदेश पर चार लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पराली जलाने वाले 26 किसानों पर अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही एक राजस्व निरीक्षक और 10 लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

11 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मामले में किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए इस बार खेतों में पराली जलाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक के बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को पराली जलाए जाने की सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई न करने पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने गंभीर रुख अपनाया है।
डीएम ने नसीराबाद क्षेत्र में तैनात लेखपाल अतुल विक्रम यादव, उमेश कुमार वर्मा, अखिलेश बहादुर सिंह और गुरुबख्शगंज क्षेत्र में तैनात लेखपाल लाल बहादुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सलोन के राजस्व निरीक्षक भूवनेंद्र व 10 लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 11 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
मामले में अलग-अलग गांवों के 26 किसानों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये के हिसाब से 65 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है।
गुरुबख्शगंज क्षेत्र में तैनात लेखपाल राज कुमार, महेंद्र सोनकर, शिव प्रकाश, अखिलेश बहादुर सिंह, हरचंदपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल राजकुमार, राजस्व निरीक्षक राम विशाल, शहर कोतवाली क्षेत्र के लेखपाल शीतला प्रसाद, डलमऊ क्षेत्र के लेखपाल सोनू कुमार, हरचंदपुर क्षेत्र के लेखपाल सरोज कुमार को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
इसके अलावा खीरों क्षेत्र के लेखपाल जितेंद्र बहादुर सिंह, गदागंज क्षेत्र के लेखपाल दिनेश चौरसिया, महराजगंज के लेखपाल गंभीर सिंह, छतोह के लेखपाल प्रेम नारायण, ऊंचाहार के लेखपाल राम दुलार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कराई गई है। इन लेखपालों ने पराली जलाने की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की।
खीरों थाना क्षेत्र के गांव धुराई के दो किसानों के खिलाफ राजस्व निरीक्षक खीरों ने पराली जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला का कहना है कि धुराई गांव में रोहित व राम सनेही के खेत में पराली जलाई गई थी।
22 नवंबर को हल्का लेखपाल के मना करने पर भी दोनों लोगों ने इसी रकबे पराली को जला दिया था। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर के आधार पर दो किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पराली जलाने वाले 26 किसानों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। लापरवाही में चार लेखपालों का निलंबित करने के साथ ही एक राजस्व निरीक्षक समेत 11 लोगों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।- राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed