फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   252 women and provided counseling by Nishkton

252 महिलाओं और निशक्तों ने कराई काउंसलिंग

Wed, 28 Oct 2015 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
शाम तक 252 प्रशिक्षु शिक्षकों ने पहुंचकर तीन-तीन स्कूलों के विकल्प दिए। नियुक्ति पत्र देकर उन्हें इन्हीं स्कूलों में किसी एक में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले में करीब आठ सौ प्रशिक्षु शिक्षक तैनात किए गए हैं। इसमें छह महीने का प्रशिक्षण पूरा करके परीक्षा पास करने वाले 555 प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मंगलवार को पूर्व माध्यमिक स्कूल चक अहमदपुर में महिला व निशक्त प्रशिक्षु शिक्षकों ने पहुंचकर काउंसलिंग कराई। सुबह से ही काउंसलिंग में भीड़ रही। प्रशिक्षु शिक्षकों में नौकरी मिलने की खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन


शाम तक 252 प्रशिक्षु शिक्षकों ने औपचारिकताएं पूरी की। सभी ने तीन-तीन स्कूलों के विकल्प दिए। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि महिला व निशक्त प्रशिक्षु शिक्षकों से स्कूलों के विकल्प लिए गए हैं। पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकों को सीधे स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed