फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   25 passengers injured in truck and bus collision

ट्रक व बस भिड़ंत में 25 यात्री घायल

Sat, 02 Jan 2016 11:22 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बस चालक स्टेयरिंग के पास फंस गया। पुलिस ने उसे बाहर निकाला। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बाद में उन्हें दूसरे वाहन से गतंव्य स्थान के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


घायल यात्रियों ने प्राइवेट डॉक्टरों के यहां इलाज कराया। फतेहपुर डिपो की अनुबंधित बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर फतेहपुर जा रही थी। इस पर करीब 50 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


यात्रियों के अनुसार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में कोहरा इतना अधिक था कि कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। सई नदी स्थित अघौरा घाट के पास पहले से ही एक ट्रक बांदा-बहराइच राजमार्ग के किनारे खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की रफ्तार भी अधिक थी। तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

हादसे में चालक समेत 25 यात्रियो को चोटें आई। बस चालक अरविंद (40) निवासी मलवां फतेहपुर स्टेयरिंग में फंस गया था। पुलिस ने मशक्कत करके उसे बाहर से निकाला।


यात्री संकल्प (30), संतोष (20), अर्जुन यादव (19) निवासी माकमपुर फतेहपुर, अशोक कुमार (40), बबलू सिंह (34), घनश्याम साहू (45) निवासी सिंधाऊ फतेहपुर, रामसिंह (36), सतेंद्रनाथ गुप्ता (40), अर्चना गुप्ता (42) निवासी सिहानी हरदोई और संतराम (50) निवासी भूपखेड़ा जिला उन्नाव को अधिक चोटें आईं।

जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई। घायलों का प्राइवेट डॉक्टरों के यहां इलाज कराया गया। इसके बाद यात्री दूसरे वाहनों से गतंव्य स्थान को चले गए।

थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि खड़े ट्रक से फतेहपुर डिपो की बस टकराई थी। यात्रियों को चोटें आई थी। इस मामले कोई तहरीर नहीं मिली है।

तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रोडवेज बस स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed