फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   23 polling personnel including six presiding absent, notice given

छह पीठासीन समेत 23 मतदान कर्मी गैरहाजिर, दिया नोटिस

Tue, 15 Feb 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
23 polling personnel including six presiding absent, notice given
रायबरेली में सोमवार को एफजी कॉलेज में आयुष किट लेने के बाद प्रशिक्षण लेते मतदान कर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज में सोमवार को चौथे दिन भी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 23 मतदानकर्मी शामिल नहीं हुए। सभी को नोटिस देकर 16 फरवरी को प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी। प्रशिक्षण में मतदानकर्मियों को चुनाव कराने के टिप्स दिए गए। साथ ही पीठासीन अधिकारियों को मतदान कार्य में लगने वाली सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में डीडीओ एसएन चौरसिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने कहा कि मतदानकर्मी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। कोई बात समझ में नहीं आती है तो मास्टर ट्रेनर से पूछ सकते हैं। ईवीएम के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। सभी मतदान अधिकारी अपने अपने कार्यों को ईमानदारी से निभाएंगे। पीठासीन अधिकारी को यदि कोई समस्या मतदान केंद्रों पर होती है तो इसकी सूचना जोनल या सेक्टर मजिस्ट्रेट को दे सकते हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निदान कराएंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के चौथे दिन छह पीठासीन अधिकारियों समेत 23 मतदानकर्मी प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं पहुंचे। इसमें पांच प्रथम मतदान अधिकारी, सात द्वितीय मतदान अधिकारी और पांच तृतीय मतदान अधिकारी भी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। सभी को 16 फरवरी को प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए। प्रशिक्षण न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदानकर्मियों में बांटी गई 2129 आयुष किट
एफजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को 2129 मतदानकर्मियों आयुष किट का वितरण किया गया। आयुष किट लेने के बाद ही कक्षों में पहुंचकर मतदानकर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार कुरील बताया कि सोमवार को 2129 मतदानकर्मियों में किट का वितरण किया गया है। किट में रोग प्रतिरोक्षक क्षमता को बढ़ाने के लिए च्यवनप्रास, अणु तेल, आयुष क्वॉथ, सम्समनी वटी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed