फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   23 centers created for preliminary qualifying examination

Raebareli News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए बनाए 23 केंद्र

Mon, 01 Sep 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
23 centers created for preliminary qualifying examination
रायबरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। इनमें ज्यादातर परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र में बने हैं। कुछ परीक्षा केंद्र शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। यह परीक्षा 6 एवं 7 सितंबर को दो पालियों में होगी। हर पाली में 9888 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


दोनों दिन चारों पालियों में 39552 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ ही कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी कराई जा रही है। हर परीक्षा केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। पीईटी के लिए शहर क्षेत्र के अलावा गंगागंज, देदौर, मुंशीगंज समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। हर परीक्षा केंद्र में केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरी टीम लगाई जाएगी। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों में सभी जरूरी इंतजाम भी पूरा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे, ताकि कोई कमी न रहने पाए। दोनों दिन परीक्षा देने के लिए विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी आएंगे, इसलिए परिवहन सेवाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न होने पाए।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियों के संबंध में दो सितंबर को कलेक्ट्रेट में बैठक होगी, जिसमें सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।



आसपास की फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी
जिला प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए हैं। परीक्षा केंद्र पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। आसपास की फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे आदि बंद करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी तरह के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, मोबाइल आदि ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed