फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   220 handicapped and elderly cast their vote, chose their leader

220 दिव्यांगों व बुजुर्गों ने डाला वोट, चुना अपना नेता

Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
220 handicapped and elderly cast their vote, chose their leader
रायबरेली। जिले में 23 फरवरी को चौथे चरण के मतदान से पहले गुरुवार को चलने से लाचार दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों ने पोस्टल बैलेट से छह विधानसभा क्षेत्रों में अपना विधायक चुना। पोलिंग पार्टियों ने 220 दिव्यांग वोटरों के घर पहुंचकर मतदान कराया।
विज्ञापन

पहली बार घर बैठे मतदान की सुविधा मिलने के बाद दिव्यांगजनों में खुशी देखने को मिली। कई वोटरों के घरों से पोलिंग पार्टियों को वापस भी लौटना पड़ा। इन दिव्यांगों का मतदान कराने के लिए शुक्रवार को दोबारा पोलिंग पार्टियां घर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

हर बार चुनाव में दिव्यांगजनों और अतिवृद्धों को मतदान करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। चुनाव आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में बूथों पर पहुंचने में असक्षम वोटरों को घर बैठे मतदान की सुविधा दी है। जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों सदर, सरेनी, हरचंदपुर, बछरावां और ऊंचाहार में 23 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोन में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, लेकिन आयोग के निर्देया पर चिह्नित 570 दिव्यांग व बुजुर्ग वोटरों का मतदान घर बैठे कराने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। 25 पोलिंग पार्टियां अपने विधानसभा क्षेत्र के वोटरों के घर पहुंचकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया। मतदान को लेकर लोगों में खुशी देखने को मिली।
रिटर्निंग ऑफिसर सदर राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि पहले दिन तीन पार्टियों ने घर-घर पहुंचकर 42 दिव्यांगों व वृद्धजनों का पोस्टल बैलेट से मतदान कराया। मतपेटी स्ट्रांग रूम में रखवाई गई है। ऊंचाहार के आरओ राजेश कुमार ने बताया कि तीन पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाना है।
पहले दिन 29 लोगों के घर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों ने मतदान कराया। इसके अलावा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में 28, बछरावां विधानसभा क्षेत्र में 16 और सलोन विधानसभा क्षेत्र में 67 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, रिटर्निंग ऑफीसर आशीष कुमार मिश्र की देखरेख में 38 दिव्यांग व वृद्धों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
एसडीएम ने बताया कि 69 मतदाताओं को चिन्हित किया गया था। तीन पोलिंग पार्टियों को सुबह रवाना किया गया। शाम तक 38 लोगों का पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया। मतपेटी डलमऊ तहसील में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाई गई है। 19 फरवरी तक सभी दिव्यांग का मतदान कराया जाएगा।
सलोन के एक वोटर का इंकार, 12 के घर दोबारा जाएंगे
सलोन एसडीएम और रिटर्निंग ऑफिसर आशाराम वर्मा ने बताया कि मतदान करवाने के लिए तीन टीमों ने गुरुवार को 80 दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के घर पहुंची। एक व्यक्ति ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने से इंकार कर दिया। 67 लोगों ने घर बैठे मतदान किया। 12 लोग रिश्तेदारी गए थे। शुक्रवार को टीमें दोबारा उनके घर मतदान करवाने के लिए जाएंगी।
कहां कितने दिव्यांगो, बुजुर्गों ने किया मतदान
विधानसभा क्षेत्र वोटर
हरचंदपुर 28
रायबरेली 42
सलोन 67
सरेनी 38
ऊंचाहार 29
बछरावां 16
कुल 220
656 मतदानकर्मियों ने किया मतदान, संख्या बढ़कर 3213 हुई
रायबरेली। फीरोज गांधी कॉलेज में प्रशिक्षण में गुरुवार को 656 मतदान कर्मियों में अपना विधायक चुना। एक-एक करके सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट से अब तक 3213 मतदानकर्मी मतदान कर चुके हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को भी सबसे अधिक 270 मत पड़े।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राज कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी छह विधानसभा क्षेत्रों सदर, बछरावां, हरचंदपुर, सरेनी, ऊंचाहार और सलोन के लिए गुरुवार को 656 मतदान कर्मियों ने मतदान किया। अब तक 3213 मतदान कर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र में 77, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में 91, सदर विधानसभा क्षेत्र में 270, सरेनी विधानसभा क्षेत्र में 164, ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में 54 मतदानकर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सरेनी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को एक भी कर्मचारी ने वोट नहीं डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed