फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   22 transfers of Babu and 12 TG employees

22 बाबू व 12 टीजी टू कर्मचारियों का स्थनांतरण

Tue, 16 Jul 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
22 transfers of Babu and 12 TG employees
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने जिले में तैनात रहे 22 बाबुओं और 12 टीजी टू कर्मचारियों को गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया है। एक साथ भारी संख्या में स्थानांतरण होने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। इससे काम भी प्रभावित होंगे। विभागीय कार्य के अलावा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं होगा।
विज्ञापन

टीजी टू कर्मचारियों के स्थान पर तो तैनाती कर दी गई, लेकिन बाबुओं के स्थान पर अभी कोई तैनाती नहीं की गई है। बाबुओं और टीजी टू कर्मचारियों के स्थानांतरण पर पर उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन ने नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा व जिला सचिव स्वप्रिल गुप्ता ने कहा कि 10 साल से जिले में तैनात बाबुओं में 40 प्रतिशत बाबुओं के स्थानांतरण का नियम है।
विज्ञापन

जबकि यहां 100 प्रतिशत बाबुओं का स्थानांतरण कर दिया गया है। टीजी टू कर्मचारियों को प्रमोशन से 15 साल बाद स्थानांतरण किया जाता है, लेकिन यहां जब से तैनात हुए हैं, उस नियम से स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा गैर जनपद के स्थान पर सर्किल में ही स्थानांतरण व तैनाती करनी हैं, लेकिन सभी को गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। सभी ने नियमविरुद्ध हुए स्थानांतरण की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed