फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   22 patients admitted with respiratory problems, fever and diarrhea

Raebareli News: सांस, बुखार व डायरिया के 22 मरीज भर्ती

Thu, 20 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 20 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
22 patients admitted with respiratory problems, fever and diarrhea
रायबरेली। जिले में बुधवार को सांस, बुखार और डायरिया की चपेट में आए 22 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ दिखी। मेडिसिन व हृदय रोग विभाग में सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। बुधवार को सांस की समस्या बढ़ने पर अमरेश (40), नीलम (35), रामसरन (65), बाबूदेई (80), सीता (81), मिथलेश (48), अमरेश (40), सुशील कुमार (35) को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बुखार की चपेट में आए कार्तिक (10), रोशनी (8), राहुल (32), सुशीला (55), राम कुमार (55), अंश (12), डायरिया की चपेट में आए दीप (12), नफीसा (21) आदि मरीजों को भर्ती किया गया। बुधवार को हृदय रोग विभाग की ओपीडी में सवा सौ से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। मेडिसिन विभाग में भी 300 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए आए। बाल रोग विभाग में भी भीड़ रही। हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम का कहना है कि ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed