{"_id":"5cb4d299bdec2209dc70e44a","slug":"21555354265-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 31 सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 31 सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को डीएम नेहा शर्मा के सामने पेश होकर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। करीब 31 जिला पंचायत सदस्यों के तय प्रारूप पर 72 पन्नों का अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा गया। डीएम ने 20 अप्रैल को एडीएम के न्यायालय में सभी के हस्ताक्षरों की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
जिला पंचायत सदस्यों ने एक महीने पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन शासन से तय प्रारूप पर अविश्वास प्रस्ताव न होने के कारण उस प्रत्यावेदन पर सुनवाई नहीं हो सकी थी।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार अवस्थी समेत कई और लोग डीएम के सामने पेश हुए और शासन से तय प्रारूप पर 31 जिला पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त 72 पन्नों का अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिला पंचायत सदस्यों ने जल्द ही चुनाव कराकर जिला पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। उन्होंने एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय में सभी 31 जिला पंचायत सदस्यों को पेश होकर अपने हस्ताक्षरों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीएम से मिलने गए जिला पंचायत सदस्यों मेे चंद्रराज आदि मौजूद रहे।
जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों ने शासन से तय प्रारूप पर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का प्रत्यावेदन दिया है, जिसमें 31 जिला पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। इस मामले में 20 अप्रैल को एडीएम के न्यायालय में सभी जिला पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षरों का सत्यापन कराने के लिए कहा गया है।