फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चारागाह की जमीन पर बना दिए गए 127 घर

चारागाह की जमीन पर बना दिए गए 127 घर

Sun, 18 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
चारागाह की जमीन पर बना दिए गए 127 घर
चरागाह की जमीन पर बना दिए 127 घर
विज्ञापन


रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के गढ़ी खास गांव में चरागाह की जमीन पर ही 127 घर बना दिए गए हैं। लेखपालों की साठगांठ से करोड़ों रुपये की जमीन पर गड़बड़झाला किया गया।

कब्जा होता रहा, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल इसे रोकने की बजाय साठगांठ करते रहे। मामले का खुलासा होने पर अब चरागाह की जमीन पर घर बनाने वालों को नोटिस देेेने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। गढ़ी खास गांव स्थित करीब 67 बीघे चरागाह की जमीन पर कब्जेदारों ने 127 मकान बना लिए। बताया जा रहा है कि कब्जा कराने के नाम पर क्षेत्रीय लेखपालों ने धन भी एेंठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी भनक तक तहसील के अफसरों को लेखपालों ने नहीं लगने दी। अब इसका खुलासा होने पर अफसरों में हड़कंप मच गया।

क्षेत्रीय लेखपाल विकास श्रीवास्तव का कहना है कि चरागाह की जमीन पर 127 घर बना लिए गए हैं। कब्जा करने वाले सभी लोगों को नोटिस दिया जा रहा है।

चरागाह की जमीन पर कब्जे कर मकान बना लेने का मामला गंभीर है। मकान बनाने वालों को नोटिस दिया जाएगा। इस मामले में कौन-कौन लेखपाल जिम्मेदार हैं, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सौरभ शुक्ला, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed