{"_id":"5a1315744f1c1bb6678bce6e","slug":"21511200116-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक अस्पताल के निर्माण में खेल, सामग्री का नमूना सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक अस्पताल के निर्माण में खेल, सामग्री का नमूना सील
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक अस्पताल के निर्माण में खेल, सामग्री का नमूना सील
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई तहसील के इन्हौना मार्ग पर बहादुरपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे 200 बेड के हाईटेक अस्पताल के भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी पकड़ी गई है। शिकायत पर सोमवार को अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को जांचा। मानकों के विपरीत मिलने पर निर्माण सामग्री का नमूना सील किया गया है।
अमेठी के गरीबों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा देने के लिए सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में 200 बेड का अस्पताल बन रहा है। कई बार निर्देश देेने के बाद भी मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायत केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से की गई थी। इसको लेकर काफी हायतौबा मची थी, लेकिन बाद में सब शांत हो गया था, लेकिन अब जांच से फिर हड़कंप मच गया है। सोमवार को सीएमओ अमेठी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, एसडीएम तिलोई अशोक कुमार शुक्ला की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को जांचा। डस्ट, बालू, गिट्टी व ईट की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर नमूने सील कराकर जांच के लिए भिजवा दिया। एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्माण सामग्री के नमूनों की जांच की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया ठीक नहीं मिली है।