{"_id":"5a0b36d04f1c1bd9538bd306","slug":"21510684368-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकों में मनोज, बालिका में प्रिया सिंह बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकों में मनोज, बालिका में प्रिया सिंह बनी चैंपियन
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज और प्रिया बने चैंपियन
सलोन (रायबरेली)। प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को मिनी स्टेडियम सलोन में हुई। इसमें जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में पकसरावां के मनोज और जूनियर बालिका वर्ग में सूची की प्रिया सिंह चैंपियन रहीं। प्राथमिक स्तर पर बालकों में सतीश एवं पंकज संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किए गए, जबकि बालिका में गायत्री चैंपियन रहीं।
सेवानिवृत्त शिक्षक जीतेन बहादुर सिंह ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम आरंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों की प्रतिभाएं निखरती हैं। इससे आपसी सौहार्र्द के वातावरण सृजन होता है। सतीश शर्मा, कदीर अहमद, राजेश पांडे के नेतृत्व में प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति रहे।
प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में संजना प्रथम, गायत्री द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में गायत्री प्रथम, आंचल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में गायत्री प्रथम, आंचल द्वितीय और 400 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम व सुभद्रा द्वितीय रहीं। बालिका कबड्डी में पृथ्वीपुर बरवलिया की टीम प्रथम, सलोन देहात द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मनोज प्रथम, कमलेश द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, शाहबाज द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में मनोज प्रथम, शाहबाज द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, विपिन द्वितीय, बालिका वर्ग में प्रियंका सिंह प्रथम, प्रीति द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, काजल द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में निशा प्रथम, प्रिया द्वितीय रही।