फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिले में आयोग का चला चाबुक

जिले में आयोग का चला चाबुक

Sat, 28 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिले में आयोग का चला चाबुक
उतरवाए गए एक हजार होर्डिंग और बैनर
विज्ञापन

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता के तहत पुलिस-प्रशासन ने दिखाई तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में आयोग का चाबुक चल गया। नगर पालिका और नगर पंचायतों में शनिवार को होर्डिंग हटवाने का सिलसिला शुरू हुआ। एक के बाद छोटी-बड़ी मिलाकर करीब एक हजार होर्डिंग, झंडे, बैनर हटवाए गए। साथ ही दावेदारों को हिदायत दी गई कि दोबारा होर्डिंग लगवाई गई तो सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस अभियान से हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों का कहना है कि झंडे, बैनर लगवाने पर भी कार्रवाई होगी। आचार संहिता का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं होगा। शहर में 300 और अन्य नगर पंचायतों में 700 होर्डिंग, झंडे, बैनर हटवाए गए।
शहर के हर मोहल्लेे विभिन्न दावेदारों की होर्डिंग से पटे थे। आचार संहिता लागू होने के बाद सुबह नगर पालिका रायबरेली की टीम की ओर से शहर में घूम-घूम करके जेसीबी से विभिन्न दावेदारों की होर्डिंग उतरवाई गईं। झंडे, बैनर भी उतार दिए गए। सुपर मार्केट, कलेक्ट्रेेट, घंटाघर, डिग्री कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा समेत अन्य स्थानों पर होर्डिंग उतरवाई गईं। पालिका के ईओ मुशीर अहमद ने बताया कि आचार संहिता का अनुपालन कराया जा रहा है। जहां पर भी दावेदारों की होर्डिंग लगवाई गई थीं, उन्हें हटवा दिया गया है। शहर में छोटी बड़ी मिलाकर 300 से ज्यादा होर्डिंगें हटवाई गई।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक एसओ अनिल कुमार सिंह ने पुलिस के साथ नगर पंचायत बछरावां के विभिन्न स्थानों पर लगी प्रत्याशियों की होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटवाए। नगर पंचायत कार्यालय की सफाई कर्मियों की टीम व जेसीबी मशीन से कस्बे का भ्रमण प्रत्याशियों के लगे बैनर व पोस्टरों को हटवाया। एसओ ने कहा की कस्बे में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। नियम विरुद्ध चुनाव प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत सलोन में विभिन्न स्थानों पर लगवाई गई होर्डिंग, झंडे, बैनर हटवा दिए गए। एसडीएम श्रीराम सचान व कोतवाल जीडी शुक्ला की मौैजूदगी में हुई कार्रवाई से हड़कंप रहा। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत महराजगंज में कोतवाल राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में जेसीबी से विभिन्न स्थानों पर झंडे, बैनर और होर्डिंग हटवाई गईं। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत परशदेपुर और नगर पंचायत नसीराबाद में भी होर्डिंग व झंडे, बैनर हटवाए गए। इसी तरह डलमऊ, ऊंचाहार नगर पंचायतों में भी होर्डिंग व झंडे, बैनर हटवाने का कार्य हुआ, जिससे अफरातफरी रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश प्रजापति ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद दावेदारों की ओर ले लगवाई गई होर्डिंग, झंडे व बैनर हटवाए जा रहे हैं। आचार संहिता का पालन कड़ाई से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज से नामांकन, जायस में मतदान 22 को
तिलोई-फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले की एक मात्र नगर पालिका जायस में निकाय चुनाव 22 नवंबर को पहले चरण में होना है। यहां पर रविवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को अपर जिलाधिकारी अमेठी ईश्वरचंद्र व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने यहां पहुंचकर नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया। तिलोई तहसील की नगर पालिका जायस में होंने वाले मतदान में 29 अक्तूबर से 6 नवंबर तक नामांकन दाखिल किये जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया तिलोई तहसील में होगी। नामांकन को लेकर बैरीकेडिंग करा दी गई है। अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। नामांकन के लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने सुरक्षा व्यस्था को लेकर तहसील में अतिरिक्त फोर्स लगाने की भी बात कही। नगर पालिका जायस के नामांकन के लिए उपजिलाधिकारी तिलोई अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। एएसपी ने बताया कि सीओ तिलोई बीनू सिंह को सुरक्षा व्यस्था की जिम्मेदारी दी गई है। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी के साथ एक समर्थक उसके साथ जा सकेगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। एसडीएम ने बताया कि अध्यक्ष पद के दावेदार एसडीएम कक्ष में नामांकन करेंगे, जबकि सभासद के दावेदार नायब तहसीलदार और तहसीलदार कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed