{"_id":"596d03014f1c1bf8508b4650","slug":"21500316417-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, बजे घंटे घड़ियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, बजे घंटे घड़ियाल
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, बजे घंटे-घड़ियाल
रायबरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। घंटे-घड़ियाल बजने लगे। कहीं पर रामचरित मानस तो कहीं पर ऊं नम शिवाय का पाठ किया गया। जलाभिषेक व पूजा-पाठ के लिए भक्त उमड़ पड़े। कई भक्तों ने व्रत भी रखा। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं।
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर में सोमवार भोर से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। बारी-बारी से भक्तोें ने जलाभिषेक किया। चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही। भीड़ से भक्तों को जलाभिषेक करने के लिए इंतजार करना पड़ा। मटिहा स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा-पाठ और जलाभिषेक किया। इसी तरह मो. कुचरिया स्थित झल्लेश्वर शिव मंदिर में भक्तों की पूजा-पाठ के लिए भीड़ उमड़ी। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक सावन महीने के दूसरे सोमवार को कस्बा खीरों के रामेश्वर धाम, मथुराखेड़ा के तालेश्वर धाम, पाहो के वनखंडेश्वरधाम, रनापुर पहरौली के गंगेश्वर धाम, अतरहर के फहेश्वर धाम समेत सभी शिव मंदिरों में कहीं पर राम चरितमानस कापाठ तो कहीं पर ऊं नम: शिवाय के जप हुआ। रुद्राभिषेक व जलाभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी महिला-पुरुष शिव भक्तों ने जल, फूल, बेलपत्र, दूध और शहद आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सावन के दूसरे सोमवार को कस्बे से लेकर देहात क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चन किया।