{"_id":"596d02e24f1c1bcc5d8b45fc","slug":"21500316386-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
खीरों (रायबरेली)। थाना पुलिस ने सोमवार को अदालत के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न, एकराय होकर गालीगलौज व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी तो पीड़ित ने अदालत की शरण ली थी। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज को सौंप दी गई है। दरियार खेड़ा मजरे जेरी निवासी सुंदरलाल पासी ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि 7 सितंबर 2016 को पड़ोसी गांव उदवतखेड़ा रात में नौंटकी देखने गए था, तभी वहां पर मौजूद रामस्वरूप लोध निवासी उदवतखेड़ा, रामस्वरूप का दामाद व उसका भाई अज्ञात निवासी दुर्गागंज थाना बिहार जनपद उन्नाव व दो अन्य अज्ञात लोगों ने एक राय होकर जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया। घटना के बाद खीरों थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसओ संजय सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ लालगंज कर रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।