{"_id":"593ed81c1126f4a4628b459e","slug":"21497290780-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डीआई का मेडिकल स्टोरों पर छापा, तीन दवाओं के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डीआई का मेडिकल स्टोरों पर छापा, तीन दवाओं के नमूने भरे
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआई का मेडिकल स्टोरों पर छापा, तीन दवाओं के नमूने भरे
कृष्णा नर्सिंग होम के स्टोर की एक दवा की बिक्री पर लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। नए औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने मनमाने तरीके से दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सोमवार को मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर तीन दवाओं के नमूने भरे गए। कृष्णा नर्सिंग होम स्थित मेडिकल स्टोर पर एक सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही एक दुकान बंद होने पर दुकानदार को नोटिस जारी किया है।
डीआई ने सबसे पहले जेल गार्डेन रोड स्थित कृष्णा नर्सिंग होम स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि कृष्णा नर्सिंग होम में एक दर्द निवारक दवा का नमूना भरा गया। बीएसी सिरप का बिल बाउचर न दिखाने पर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। डीआई ने बताया कि इसी रोड पर स्थित सिटी अस्पताल के मेडिकल स्टोर को चेक किया गया। यहां पर एक दर्द निवारक दवा और रासोडेई दवा का नमूना भरा गया।
उन्होंने बताया कि बिल बाउचर समेत अन्य दस्तावेज चेक किए गए। साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। इस पर सुधरने की चेतावनी दी गई। डीआई ने बताया कि ओजस्व मेडिकल स्टोर रतापुर को चेक किया गया। यहां पर बिल बाउचर का नियमित प्रयोग नहीं मिला। इस पर सुधरने की चेतावनी दी गई। रतापुर स्थित बांबे मेडिकल स्टोर बंद मिला। इस पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है। औषधि निरीक्षक ने कहा है कि दवाओं की बिक्री में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। ऐसा करने पर किसी दुकानदार को बक्शा नहीं जाएगा।