फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   21 km long jam on the highway for four hours

हाईवे पर चार घंटे तक 21 किमी लंबा जाम, बेहाल रहे मुसाफिर

Sun, 12 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
21 km long jam on the highway for four hours
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को 21 किमी. तक लंबा जाम लगने से ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। चार घंटे तक आम जन के साथ ही अधिकारी और वीआईपी जाम में फंस गए। कई एंबुलेंस गाड़ियां भी जाम में फंसी रही। हाल ये रहा कि वाहन न तो आगे बढ़ पा रहे थे और न ही पीछे।
विज्ञापन

जाम लगने से जिले के अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को परेशान होना पड़ा।
दरअसल, दिन में हाईवे के नवीनीकरण का कार्य कराए जाने के कारण आवागमन ठप हो गया। सीओ ट्रैफिक और अन्य मातहतों की मदद से घंटों बाद जाम हटाने में सफलता मिली।
विज्ञापन

हाईवे का इन दिनों नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। एनएचएआई की ओर से कराए जा रहे नवीनीकरण के चलते वाहनों का आवागमन वनवे कर दिया गया है। वैसे तो नवीनीकरण का कार्य रात में कराया जा रहा था, लेकिन रविवार को दिन में ही कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजतन जिला मुख्यालय से लेकर हरचंदपुर कस्बे तक लंबा जाम लग गया। 21 किमी. दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। दो पहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंसी नजर आईं।
खास बात ये रही कि जाम में कई विभागों के बड़े अधिकारी, जज और वीआईपी नेता फंसे रहे। एंबुलेंस की गाड़ियां फंसी रहीं। इससे गंभीर हालत में लखनऊ जा रहे मरीज और उनके तीमारदार भी परेशान रहे।
सुबह दस बजे से लगा लगा जाम दोपहर बाद दो बजे तक लगा रहा। जानकारी मिलने पर ट्रैफिक विभाग के पुलिस कर्मी जाम हटाने पहुंचे, लेकिन जाम नहीं हट पाया।
उच्चाधिकारियों के फोन आने पर सीओ ट्रैफिक को मौके पर पहुंचना पड़ा। हाईवे पर मरम्मत कार्य रुकवा दिया गया। इसके बाद एक-एक करके वाहनों को आगे बढ़ाने का काम शुरू कराया गया। बावजूद इसके आवागमन सामान्य होने में चार घंटे का समय लग गया। इसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली और गंतव्य स्थान की ओर निकले।
आठ किमी. में हो रहा था नवीनीकरण कार्य
ट्रैफिक को देखते हुए हर दिन दो-दो किमी. नवीनीकरण कार्य कराने की जरूरत है, ताकि वनवे होने की वजह से जाम की स्थिति न उत्पन्न हो सके। इसके अलावा दिन के बजाय रात में नवीनीकरण का कार्य कराया जाना चाहिए।
रविवार को आठ किमी. तक नवीनीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया। आठ किमी. तक वाहनों का आवागमन वनवे होने से वाहन जाम में फंसते रहे। नतीजतन 21 किमी. का लंबा जाम लग गया। जाम लगने पर विभागीय अधिकारी मौके से नदारद रहे। इससे लोगों में नाराजगी रही।

हाईवे पर नवीनीकरण कार्य के चलते जाम लगा था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों की मदद से जाम हटवाया गया। एनएचएआई की तरफ से आठ किमी तक का नवीनीकरण शुरू करा दिया गया था। इससे दिक्कत आई। एनएचएआई के अधिकारियों से कहा गया है कि नवीनीकरण का कार्य रात में ही कराया जाए। साथ ही हर दिन दो किमी. नवीनीकरण कार्य कराया जाए, ताकि हाईवे पर जाम की समस्या न उत्पन्न होने पाए।
वंदना सिंह, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed