फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2071 urban street vendors to get loan from Duda

लॉकडाउन में प्रभावित 2071 शहरी स्ट्रीट वेंडरों को मदद, डूडा देगा कर्ज

Thu, 25 Jun 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
2071 urban street vendors to get loan from Duda
रायबरेली। लॉकडाउन के दौरान प्रभावित हुए शहरी क्षेत्र के पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना वरदान बनने जा रही है। नगर पालिका व नगर पंचायतों में अब तक चिह्नित 2071 स्ट्रीट वेंडरों को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये का बिना गारंटी ऋण देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

पथ विक्रेताओं को निकायों में इसके लिए आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन के बाद विभिन्न बैंकों के माध्यम से डूडा योजना का लाभ देगा। ब्याज में सात प्रतिशत की सब्सिडी की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए हुए लॉकडाउन का खामियाजा सबसे अधिक पटरी पथ विक्रेताओं को भोगना पड़ा। कई महीने तक काम-धंधा बंद होने के कारण वे आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। पथ विक्रेताओं को अपना रोजगार खड़ा करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि से मदद करने जा रही है। सभी को 10-10 हजार रुपये का ऋण स्वरोजगार के लिए दिया जाएगा। इसके लिए जिले में 2071 पथ विक्रेताओं को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के लाभ के लिए नगर पालिका व नगर पंचायतों में आवेदन का काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही विभिन्न बैंकों के माध्यम से योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करके पथ विक्रेताओं को लाभ देने के लिए एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने महात्मा गांधी सभागार में डूडा व निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
लॉकडाउन शुरू होने से पहले यानी 24 मार्च से पहले विक्रय गतिविधि करने वाले पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ मिलेगा। इसमें शहर में फेरी लगाने वाले पथ विक्रेताओं के अलावा शहरी इलाकों के आसपास व ग्रामीण क्षेत्रों से आए पथ विक्रेताओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।
डूडा की शहरी मिशन प्रबंधक नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए पथ विक्रेताओं के विक्रय प्रमाणपत्र या परिचयपत्र नगर निकायों से जारी हुए हों। यदि सर्वे सूची में शामिल हैं या फिर सर्वे से छूट चुके हैं तो भी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी को नगर पालिका व नगर पंचायतों में जाकर आवेदन करना होगा, जिसके बाद योजना का लाभ मिलेगा। विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण दिलवाया जाएगा।
डूडा की शहरी मिशन प्रबंधक नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार रुपये तक प्रारंभिक स्तर पर पूंजीकृत कर्ज मिलेगा। कर्ज को एक साल में 12 मासिक किस्तों में जमा करना होगा। ऋण के लिए गारंटी की जरूरत नहीं। सात प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। डिजिटल लेनदेन पर 50 से 100 रुपये तक मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। समय से ऋण की अदायगी करने पर आगे भी ऋण मिलेगा।

डूडा के परियोजना अधिकारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रभावित हुए शहरी पथ विक्रेताओं के स्वरोजगार के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना संचालित की गई है। इसके तहत 10-10 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा। नगर पालिका व नगर पंचायतों में आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed