{"_id":"5c7ec56cbdec22144424672f","slug":"201551811948-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार रुपये की कीमत की कचरी और कलर बरामद, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार रुपये की कीमत की कचरी और कलर बरामद, सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। होली पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कलर मिली कचरी तैयार कराई जा रही है।
एफएसडीए की टीम ने मंगलवार को मुंशीगंज में छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। टीम ने कचरी, कलर के चार नमूने भरे। साथ ही दस हजार रुपये कीमत की कचरी व कलर को जब्त कर सील कर दिया।
मावे का नमूना भी भरा। टीम के निरीक्षण में न्यू सौरभ स्वीट्स और परिवार स्वीट्स में गंदगी मिली। इस पर अफसरों ने दुकान मालिकों को नोटिस जारी किया।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने सबसे पहले शहर स्थित मावा मंडी में राही ब्लॉक क्षेत्र के कसहेटी निवासी सुखराम की दुकान से एक मावे का नमूना लिया।
इसके बाद न्यू सौरभ स्वीट्स निकट राधा कृष्ण मंदिर कानपुुर रोड, परिवार स्वीट्स रतापुर चौराहा की दुकान का निरीक्षण किया। यहां पर साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। अफसरों ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन
यहां के बाद टीम ने फर्म रचित गोल्ड कचरी मुंशीगंज में छापा मारा। यहां से टीम ने यलो कचरी, औरेंज कचरी, यलो कलर, औरेंज कलर के चार नमूने लिए।
साथ ही 3.60 क्विंटल कचरी और पांच किलो कलर को जब्त कर सील कर दिया, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये है। अभिहित अधिकारी ने कहा कि होली पर्व के मद्देनजर अभियान शुरू कर दिया गया है। कहीं पर कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।