{"_id":"5c7598b3bdec2208b0010abc","slug":"201551210675-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय-नास्ता को लेकर बरातियों और जनातियों के बीच मारपीट, बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय-नास्ता को लेकर बरातियों और जनातियों के बीच मारपीट, बाइक तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में सोमवार की रात आई बारात में चाय व नाश्ता को लेकर बारातियों और जनातियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक बाइक तोड़ दी गई। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगाें को समझाया। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में अहोरवा बहेलिया की पुत्री की शादी थी। बारात मौरावां उन्नाव से आई थी। शाम को अगवानी होने के बाद चाय व नाश्ता को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विवाद के चलते कुछ देर तक वैवाहिक कार्यक्रम रुक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की। दोनों पक्षों ने मारपीट में हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि चाय व नाश्ता को लेकर विवाद हुआ था। पहुंचकर मामला शांत करा दिया गया। प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी गई।