{"_id":"5c06c826bdec2241bf449f5a","slug":"201543948326-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में लगी आग, 25 लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान में लगी आग, 25 लाख का सामान जला
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज चौराहे स्थित किराने की दुकान में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो आग लगने की जानकारी हुई। पहले ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बिलहुमऊ मजरे गोझरी निवासी दानबीर सिंह किराना के थोक व्यापारी है। दुकान में चीनी, गुड़, दाल, आटा, नमकीन, मैदा, समेत अन्य सामान रखा था।
शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात करीब 11 बजे दुकान के शटर से धुआं निकल रहा था। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो दुकानदार दानबीर को जानकारी दी।
तुरंत आस-पास के समरसिबल पंप चलाकर पानी से आग बुझाई, लेकिन आग काबू में नहीं आ सकी। सूचना पर बछरावां से फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंचा।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पीड़ित ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। उसने बताया कि करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।