{"_id":"59f8c87f4f1c1b59678b8c3c","slug":"201509476479-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्री प्रसाद ने भारत की आजादीको थामा था तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्री प्रसाद ने भारत की आजादीको थामा था तिरंगा
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्री प्रसाद ने देश की आजादी को थामा था तिरंगा
रायबरेली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बद्री प्रसाद यादव की 20वीं पुण्य तिथि एकता और अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके विचाराें को साझा किया। सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कहा कि बद्री प्रसाद यादव ने भारत की आजादी के लिए नौ वर्ष की आयु में तिरंगा थामा था।
उन्होंने कहा कि 06 जनवरी 1921 उड़वा गांव के किसान आंदोलन में वे शामिल न हो सके। इस कारण तालुकेदार व अंग्रेजों के चाटुकार सरदार निहाल सिंह ने फ सल नष्ट करने का एक झूठा मुकदमा थाना जगतपुर में लिखाकर गांव के 123 व्यक्तियों को गिरफ्तार कराया था। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। इस घटना में बद्री प्रसाद यादव के पिता सद्धू प्रसाद यादव एवं मां इंदिरा यादव भी गिरफ्तार हुई थी। उस समय 09 वर्ष की आयु में बद्री प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके बाद से बद्री प्रसाद यादव ने तिरंगे को थाम कर भारत मां को आजाद करने का संकल्प लिया।
बद्री प्रसाद यादव की पत्नी उमराई यादव 12 वर्ष की अल्प आयु में वानर सेना में शामिल होकर सत्याग्रह किया एवं जेल यात्रा की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा, लोहियावाहिनी अध्यक्ष मो. साहिल, युवजन सभा अध्यक्ष विनोद यादव, छात्र सभा अध्यक्ष राकेश पटेल, अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि कुमार यादव, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव आदि मौजूद रहे।