फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कैग ने खंगाले तीन सीएचसी के दस्तावेज

कैग ने खंगाले तीन सीएचसी के दस्तावेज

Thu, 17 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कैग ने खंगाले तीन सीएचसी के दस्तावेज
कैग ने खंगाले तीन सीएचसी के दस्तावेज
विज्ञापन

रायबरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय लेखा एवं महालेखा परीक्षा (कैग) की टीम बुधवार को यहां पहुंची। कैग की टीम ने तीन सीएचसी के अधीक्षकों को दस्तावेज के साथ सीएमओ कार्यालय में तलब किया। अधीक्षकों से पूछताछ के साथ दस्तावेज खंगाले।
गुरुवार को भी टीम कई सीएचसी के दस्तावेजों की जांच करेगी। जिले में भी एनआरचएम में गड़बड़ी किए जाने की बात सामने आई थी। शासन ने वर्ष 2011 के बाद भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संचालित योजनओं और कार्यक्रमों की जांच कर रहा है। कैग की इलाहाबाद शाखा की तीन सदस्यीय टीम यहां सीएमओ कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने सरेनी, जतुआ टप्पा, बेलाभेला सीएचसी अधीक्षकों को दस्तावेजों के साथ सीएमओ कार्यालय ही तलब किया। टीम ने दस्तावेज चेक किए। कैग के सवाल-जबाब से अधीक्षकों के होश उड़ गए। टीम ने वर्ष 2016-17 में जननी सुरक्षा योजना समेत अन्य योजनाओं में किए गए भुगतान के साथ ही अन्य कार्यक्रमों की फाइलों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बिंदुओं के अनुसार अधीक्षकों से जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। गुरुवार को कैग टीम शिवगढ़, लालगंज, महराजगंज और डलमऊ सीएचसी के अधीक्षकों को दस्तावेज के साथ सीएमओ कार्यालय तलब किया है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि कैग की टीम बुधवार को तीन सीएचसी अधीक्षकों को बुलाकर कुछ जरूरी दस्तावेज चेक किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed