फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हरियाली पर चल रही कुल्हाड़ी, पांच पेड़ काटे

हरियाली पर चल रही कुल्हाड़ी, पांच पेड़ काटे

Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरियाली पर चल रही कुल्हाड़ी, पांच पेड़ काटे
रनापुर के पास काट लिए गए पांच हरे पेड़
विज्ञापन

रायबरेली। एक तरफ जिले में रोज कहीं न कहीं पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने की अपील की जा रही है। वहीं क्षेत्र में हरियाली पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। खीरों थाना क्षेत्र में रविवार को पांच हरे महुआ के पेड़ काट दिए गए। जानकर भी खाकी अंजान बनी रही। मामला एसपी शिवहरि मीणा तक पहुंचा तो उन्होंने थानेदार को फटकार लगाई। इस पर हरकत में आई पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को दबोच लिया, जबकि लकड़ी बरामद कर ली।

रनापुर गांव के पास महुआ के हरे पेड़ थे। सुबह एक ठेकेदार ने एक के बाद एक पेड़ को कटवा लिया। खास बात ये रही कि वन विभाग से इन पेड़ों की कटान के लिए परमिट नहीं लिया गया था। लोगों का आरोप है कि थानेदार से सेटिंग-गेटिंग होने के चलते ठेकेदार ने हरे पेड़ कटवा लिए। इससे जाहिर है कि एक तरफ बारिश के दिनों में हरियाली लाने के लिए पौधरोपण किया जा रहा है। वहीं खाकी की मदद से ठेकेदार हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलवा रहे हैं। इसी बीच शिकायत एसपी शिवहरि मीणा तक पहुंच गई। उन्होंने थानेदार को फटकार लगाई। इस पर सेटिंग होेने के बावजूद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। थानेदार ने बताया कि राकेश सोनकर और राके और बब्बू निवासी अहियारायपुर को दबोच लिया गया है। मौके से दो ट्रैक्टर-ट्राली जलौनी व 55 छोटे-बड़े लकड़ी के बोटे बरामद किए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है। उधर, डीएफओ तुलसीदास शर्मा का कहना है कि पेड़ कटने की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed