फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जीएसटी के विरोध में 30 जून को बंद रहेगा बाजार

जीएसटी के विरोध में 30 जून को बंद रहेगा बाजार

Wed, 28 Jun 2017 04:03 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में 30 जून को बंद रहेगा बाजार
जीएसटी के विरोध में 30 जून को बंद रहेगा बाजार
विज्ञापन

- व्यापारी नेताओं ने किया एलान, कहा मनमानी बर्दाश्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जीएसटी के विरोध में 30 जून को व्यापारी बाजार बंद रखेंगे। व्यापारी नेताओं ने मंगलवार को बंदी का ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। व्यापारी हित में फैसला लिया जाए। इस बंदी में सभी व्यापारी संगठन हिस्सा लेंगे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बाजार बंदी को लेकर विशंभर मार्केट में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि केंद्रीय कर कानून जीएसटी व्यापारियों के उत्पीड़न का पुलिंदा है। इसमें 50 से अधिक खामियों को दूर करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से लगातार करने के बाद तर्कसंगत नहीं बनाया गया, जिस पर बंदी करके विरोध जताया जाएगा। जिला महामंत्री जावेद खान ने कहा कि व्यापारी जीएसटी का स्वागत करता है, पर मौजूदा प्रारूप व्यापारी को अपराधी की श्रेणी में मानता है। इसलिए इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 29 जून की सायंकाल जुलूस निकालकर बाजार बंद करने का आह्वान किया जाएगा। इस मौके पर मनोज गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, अतुल श्रीवास्तव, गुरजीत सिंह तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने कहा है कि बंदी को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। यदि वर्तमान प्रारूप में जीएसटी लागू होता है तो जीएसटी के माध्यम से व्यापारियों से सर्वाधिक कर वसूलने वाला देश भारत बनेगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्णगोपाल कसौधन ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया। कहा है कि भारत बंद के बाद भी अगर सरकार ने जीएसटी में अपेक्षित संशोधन नहीं किया तो आंदोलन को और धार दी जाएगी। घोसियाना व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल वाहिद घोसी, सतीश चंद्र वर्मा ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आहवाहन का स्वागत किया है और बंदी को सफल बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed