{"_id":"5942d30a4f1c1bae168b481c","slug":"201497551626-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में पीटा, दंपति समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में पीटा, दंपति समेत चार घायल
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में पीटा, दंपती समेत चार घायल
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बरौला गांव में बुधवार शाम रंजिश को लेकर दंपती समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुमन पत्नी महाबली ने बताया कि शाम को वह लोग गांव के पास भट्ठे में कोयला तोड़ रहे थे, तभी गांव के ही चंद्रपाल और उनकी पत्नी ने रंजिश के चलते उसको लाठी डंडों से पीटा। बीच बचाव करने आए सुर्जीपुर गुमान खेड़ा निवासी बिंदा देवी और उनकी मां संतोष कुमारी तथा रामआसरे को भी पीटा। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी खीरों में कराकर एनसीआर दर्जकर कार्यवाही की जा रही है।