{"_id":"61b62fa24b235f205d3907b7","slug":"200-liters-of-raw-liquor-recovered-raibaraily-news-lko608631489","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग का अभियान, 200 लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग का अभियान, 200 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
रायबरेली। अवैध कच्ची शराब बनाने वाले धंधेबाजों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को छापामारी करके भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार, आबकारी निरीक्षक राजेश गौतम ने टीम के साथ भदोखर थाना क्षेत्र के बिनोहरा, हरबंशखेड़ा, रैली कल्यानपुर गांवों में छापा मारा।
इस दौरान अवैध शराब बनाई जा रही थी। टीम के सदस्यों ने भट्ठियां फोड़ दी गईं। धंधेबाज मौके से भाग निकले। आबकारी निरीक्षक सदर ने बताया कि छापामारी के दौरान 200 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। 600 किलो लहन नष्ट किया गया। साथ ही तीन धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया गया।