फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 positive including 11 constables and BDO

11 सिपाही, बीडीओ सतांव व दो डीआरडीए कर्मी समेत 19 पॉजिटिव

Thu, 16 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
20 positive including 11 constables and BDO
रायबरेली। कोरोना से जंग में योद्धा की अहम भूमिका निभा रहे जिले में 11 पुलिसकर्मी, सतांव के खंड विकास अधिकारी और डीआरडीए के दो कर्मचारियों समेत 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसजीपीजीआई से गुरुवार को आई रिपोर्ट में 16, लखनऊ की निजी लैब से एक और जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से तीन कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 11 संक्रमित मरीजों के साथ ही इंदिरा नगर, सब्जी मंडी, खाली सहाट, गड़वा, बराडीह, सीएचसी डलमऊ व लालगंज क्षेत्र में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। संक्रमित सिपाहियों में दो महिला सिपाही व दो सिपाही न्यायालय सुरक्षा में ड्यूटी करते थे। पुलिस लाइंस के कैशियर व गैस एजेंसी संचालक भी संक्रमित हुए हैं। सभी को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले सप्ताह न्यायालय सुरक्षा में ड्यूटी कर रहे सिपाही के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके संपर्क में आईं दो महिला आरक्षियों समेत 11 सिपाही गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। संक्रमित मिले सभी सिपाही पुलिस लाइंस में रहते थे। इसमें दो महिला आरक्षी समेत चार न्यायालय सुरक्षा में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डीआरडीए के एक कर्मचारी के मंगलवार को संक्रमित होने के बाद गुरुवार को दो और कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। एक कर्मचारी शहर के इंदिरा नगर और दूसरा भदोखर क्षेत्र के बराडीह गांव का रहने वाला है। मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एसजीपीजीआई लखनऊ से गुरुवार से आई रिपोर्ट में सतांव के खंड विकास अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बीडीओ ने रविवार को सैंपल दिया था। इसकेे अलावा इंदिरा नगर, डीह क्षेत्र के गड़वा और लालगंज क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद खाली सहाट और सब्जी मंडी के भी तीन मरीजों की रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से पॉजिटिव आई है। इन मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए दो मरीज ढूंढे नहीं मिल रहे थे। गुरुवार को दोपहर बाद इंदिरा नगर मोहल्ले से लापता एक कोरोना मरीज को तो ढूंढ लिया गया, लेकिन दूसरे को अब तक ढूंढा नहीं जा सका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही पुलिस की टीम उसका पता लगाने में जुटी है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा का कहना है कि गलत पता और मोबाइल नंबर देने के कारण उसका पता नहीं चल पा रहा है। मरीज की तलाश हो रही है।
पुलिस लाइन के 11 सिपाहियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। प्रतिसार निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 400 लोगों की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई है। पहले दिन हुई सैंपलिंग की रिपोर्ट आई है। पुलिस लाइंस को पहले ही सील किया गया था। अब और सख्ती बढ़ा दी गई है। सभी स्टाफ को एहतियात बरतने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में गुरुवार को कोरोना के 20 केस पॉजिटिव आए हैं। इसमें 16 एसजीपीजीआई लखनऊ, एक लखनऊ की निजी लैब और तीन जिला अस्पताल के ट्रूनेट मशीन से संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 11 पुलिसकर्मियों के अलावा सतांव के खंड विकास अधिकारी व दो डीआरडीए के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed