{"_id":"68ab6b8d8e4f79f4600fc012","slug":"20-lakh-stolen-from-retired-inspectors-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-139587-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रिटायर दरोगा के घर से 20 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रिटायर दरोगा के घर से 20 लाख की चोरी
Mon, 25 Aug 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पिपरहा गांव निवासी रिटायर दरोगा के घर से शनिवार रात चोरों ने नकदी, जेवरात समेत 20 लाख का सामान पार कर दिया। घटना से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
गांव निवासी राजाराम यादव पुलिस विभाग में एसआई के पद पर कार्यरत थे। वे 2019 में सेवानिवृत्त हुए और गांव में ही परिवार के साथ रहते थे। इकलौता बेटा आलोक कुमार अमेठी जिले की तिलोई तहसील में लेखपाल हैं। वह अपनी पत्नी के साथ रायबरेली शहर में किराये का मकान लेकर रहते हैं। इस समय दरोगा की पत्नी बीमार हैं।
शनिवार रात करीब 12 बजे राजाराम व उनकी पत्नी मकान के अगले हिस्से में सो रहे थे। रात में चोर छत के जरिए घर में प्रवेश किया। इसके बाद मकान के पिछले हिस्से के कमरे का दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुस गए। कमरे में रखी आलमारी व बक्शे का ताला तोड़ दिया और 25 हजार रुपये की नकदी व रिटायर दरोगा की बहू के 20 लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।