फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2,48 9 candidates prescription filled

2,489 प्रत्याशियों ने भरे परचे

Mon, 16 Nov 2015 11:05 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए दावेदार अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। महराजगंज में तो भीड़ अधिक होने के चलते बछरावां-महराजगंज रोड पर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यही नहीं पहले परचा दाखिल करने के चक्कर में दावेदारों में धक्कामुक्की की नौबत आई।  इस दौरान पुलिस तैनात रही, लेकिन आचार संहिता भी ताक पर रही।

पांच ब्लॉकों में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सुबह से ही प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की परचा दाखिल करने के लिए लाइनें काउंटरों पर लग गई।
विज्ञापन


वैसे ब्लॉकों में 32 काउंटर खोले गए हैं, लेकिन दावेदारों की तादाद अधिक होने के कारण घंटों बाद परचा दाखिल हो सका। पहले परचा जमा करने के लिए दावेदारों में धक्कामुक्की भी खूब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। महराजगंज ब्लॉक में सुबह से ही भारी समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए दावेदार ब्लॉक पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण बछरावां-महराजगंज रोड पर जाम लग गया।

इससे लोगों को जाम में परेशान होना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस जाम हटा पाई। नामांकन प्रक्रिया आरओ जय सिंह की देखरेख में हुई। बीडीओ कमलेश सोनी ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा भी लिया।

हरचंदपुर ब्लॉक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदार समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन स्थल पहुंचे। आरओ नियाज अहमद की देखरेख में पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

शिवगढ़ ब्लॉक में भी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दावेदारों की भीड़ उमड़ी। आरओ वीपी सिंह की देखरेख में पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया कराई गई।

बछरावां ब्लॉक में भी शोरशराबे के बीच दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आरओ संतोष कुमार ने बताया कि पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटी।

शिवगढ़ ब्लॉक के काउंटर नंबर एक पर नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य धीमी गति से हो रहा था। ऐसे में दावेदारों को घंटों लाइन में लगने के बाद परचा दाखिल नहीं हो पा रहा था।

इस पर दावेदारों ने हंगामा किया। मामला जानकारी होने पर आरओ वीपी सिंह ने एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी पर तैनात किया, तब कहीं जाकर नामांकन पत्रों को जमा करने में तेजी आ सकी।

शिवगढ़ ब्लॉक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों को एक ही लाइन में खड़ा करके परचा दाखिल कराए जा रहे थे। पुरुषों की लाइन में महिलाओं को भी खड़ा कराया गया था।


इस पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई और इसकी शिकायत अधिकारियों से की। इस पर बीडीओ आशाराम वर्मा ने महिला दावेदारों की लाइन अलग से लगवाकर पर्चा दाखिल करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed