फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2.39 crore received for children's dress

2.39 बच्चों की ड्रेस के लिए मिले 10.77 करोड़

Thu, 09 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
2.39 crore received for children's dress
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 2.39 लाख छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म दिए जाने के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि आवंटित की 14.37 करोड़ की धनराशि का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा यानी 10.77 करोड़ रुपये की अवमुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 2700 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के साथ ही 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लगभग ढाई लाख बच्चे नामांकित हैं। सभी छात्राओं के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा बीपीएल परिवारों के छात्रों को यूनिफार्म दिया जाना है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म उपलब्ध कराने के लिए बजट का आवंटन कर 75 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिलेभर की एक लाख 25 हजार 517 छात्राओं (केजीबीवी सहित), 61 हजार 195 अनुसूचित जाति के छात्रों, 218 अनुसूचित जनजाति के छात्रों तथा 52 हजार 611 बीपीएल परिवारों के छात्रों को यूनिफार्म दिए जाने के लिए बजट आवंटित किया गया है।
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक से कुल दो लाख 39 हजार 541 छात्र-छात्राओं के लिए 14 करोड़ 37 लाख 24 हजार 600 रुपये का बजट आवंटित हुआ है।

इसके सापेक्ष 75 प्रतिशत धनराशि यानी 10 करोड़ 77 लाख 93 हजार 450 रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed