फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2.15 lakh text books will be distributed in secondary schools

माध्यमिक स्कूलों में बंटेंगी 2.15 लाख पाठ्य पुस्तकें

Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
2.15 lakh text books will be distributed in secondary schools
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले अपने स्कूलों में किताबें बंटवाईं। अब माध्यमिक स्कूलों की याद आई है। इसमें भी अभी दो-तीन दिन लग सकते हैं। यानी कि सोमवार से माध्यमिक विद्यालयों को किताबें मिलनी शुरू होंगी। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 23770 छात्र-छात्राओं में लगभग 2.15 लाख पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाना है जिसके लिए गुरुवार से आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जल्द से जल्द छात्र-छात्राओं में पाठ्य पुस्तकें बांट दी जाएं, इसके लिए सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों को किताबें उपलब्ध कराई गईं जहां से बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कंपोजिट स्कूलों में किताबें पहुंचाई गईं। माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों की तरफ ध्यान ही नहीं दिया गया। परिषदीय विद्यालयों में किताबें पहुंचाने के बाद अब माध्यमिक विद्यालयों की याद आई है।
विज्ञापन

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 23770 छात्र-छात्राओं में लगभग 2.15 लाख पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाना है। इसमें कक्षा छह के बच्चों में 64470, कक्षा सात में 63270 एवं कक्षा आठ में 87390 किताबें बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने इन किताबों की आपूर्ति माध्यमिक शिक्षा विभाग को देनी शुरू कर दी है। हालांकि ये सारी किताबें तीन चरणों में यानी शनिवार तक डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसे में सोमवार से माध्यमिक विद्यालयों को किताबें मिलनी शुरू हो सकती हैं।
जिले में दो लाख 97 हजार 169 छात्र-छात्राओं में किताबों का वितरण होना है। इसके लिए लगभग 16 लाख 40 हजार पाठ्य पुस्तकों और लगभग तीन लाख 81 हजार कार्य पुस्तिकाओं की जरूरत पड़ेगी। यानी कि लगभग 20 लाख 22 हजार किताब-कॉपी बांटी जानी है।
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में शत-प्रतिशत पाठ्य पुस्तकों का वितरण किए जाने का दावा किया गया है। कार्य पुस्तिकाओं का वितरण कार्य अभी बाकी है क्योंकि आपूर्ति अभी शत-प्रतिशत नहीं हो पाई है।
जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में किताबें बांटी जा चुकी हैं। अब माध्यमिक विद्यालयों के लिए पाठ्य पुस्तकें डीआईओएस कार्यालय भेजी जाने लगी हैं।

अगले दो दिन में मांग के सापेक्ष सारी किताबें पहुंचा दी जाएंगी ताकि माध्यमिक विद्यालयों में भी जल्द से जल्द किताबें बांटी जा सकें। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed