फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दहेज की खातिर विवाहिता को मारा और फिर फांसी पर लटकाया

दहेज की खातिर विवाहिता को मारा और फिर फांसी पर लटकाया

Mon, 15 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को मारा और फिर फांसी पर लटकाया
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हिम्मत गढ़ी मजरे खजुरो गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन



मायके पक्ष का आरोप है कि शनिवार रात दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर दी गई और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर पति समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है।


हिम्मत गढ़ी मजरे खजुरो गांव की रामावती (22) पुत्री स्व. सहजराम की शादी फरवरी 2018 में कोइली खेड़ा मजरे गूढ़ा निवासी नीरज कुमार के साथ हुई थी। नीरज की पहली शादी सरैया मजरे भवानीगढ़ से हुई थी।
विज्ञापन



नीरज की रामावती के साथ यह दूसरी शादी थी। ढाई माह पूर्व रामवती ने एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि बीते गुरुवार को ससुरालीजनों ने मृतका से ढाई माह की बच्ची को लेकर उसे मायके भगा दिया था, जिसका फैसला रविवार को गूढ़ा में गांव के संभ्रांत नागरिकों के समक्ष होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह रामावती का शव मायके में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की मां जागेश्वरी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में नकदी और बाइक की मांग कर रहे थे।


डिमांड पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी। एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि पति नीरज, सास राजकुमारी व ससुर बृजमोहन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।



साथ ही तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया है। उधर, ससुराल पक्ष का आरोप है की मृतका ससुराल से स्वयं भागकर मायके गई थी। उसने फांसी लगाई है। उसकी हत्या नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed