{"_id":"5c5ddc8bbdec222ee0737680","slug":"191549655179-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूता में 7.74 लाख घोटाले में एफआईआर नहीं, एडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूता में 7.74 लाख घोटाले में एफआईआर नहीं, एडीओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जगतपुर के धूता गांव में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 7.74 लाख रुपये के घपले के मामले में तत्कालीन प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं, लेकिन तीन-तीन बार आदेश के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया जा सका है।
अब मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। जगतपुर के एडीओ को नोटिस देकर मुकदमा दर्ज न कराने के संबंध में जवाब मांगा गया है।
ढाई साल पहले जगतपुर ब्लॉक के धूता गांव में 13.10 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल बनाने का काम शुरू किया गया था। ग्राम पंचायत ने पूरी धनराशि खर्च कर दी थी, लेकिन काम अधूरा रह गया था।
शिकायत पर मामले की जांच लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने की तो पता चला कि 7.74 लाख का काम नहीं कराया गया और धनराशि खर्च कर दी गई।
तकनीकी जांच में 7.74 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए थे।
बीती 28 दिसंबर को भी एडीओ (पंचायत) श्रवण कुमार श्रीवास्तव को मुकदमा दर्ज कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं कराया गया है। मामले में एडीओ से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
दोषी वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देेकर इतिश्री
जिला विकास विभाग ने मामले में फंसे ग्राम विकास अधिकारी अवध बिहारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर इतिश्री कर ली, जबकि जांच में पाए गए 7.74 लाख रुपये के गबन के मामले में न तो वसूली की प्रक्रिया पूरी कराई गई और न ही मुकदमा दर्ज कराया गया।
धूता के अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में गड़बड़ी के मामले में दोषियों पर आदेश के बाद भी मुकदमा न दर्ज कराने के मामले में डीएम ने गंभीर रुख अपनाया है। एडीओ को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
उपेंद्रराज सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी