फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आईटीबीपी जवान का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम

आईटीबीपी जवान का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम

Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी जवान का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम
जायस (रायबरेली)। आईटीबीपी जवान अरुण कुमार का शव शुक्रवार देर रात उसके घर पहुंचा। जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन



अमेठी जिले की डीएम शकुंतला गौतम और एसपी कुंतल किशोर गहलौत ने भी घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान अमेठी डीएम अपने आंसू नहीं रोक पाई और रोने लगी। डीएम को रोते देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।



जायस कस्बे के कंचाना मोहल्ला निवासी अरुण कुमार सोनकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 20वीं वाहिनी में अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर तैनात थे।


बुधवार रात ड्यूटी के दौरान अरुण को हार्टअटैक पड़ गया और उनकी मौत हो गई। अरुण की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया।


पत्नी विजयलक्ष्मी, मां लल्ली देवी और बच्चे बेटे जीतू (17), सागर (14), प्रदीप (12), इशांक (8) के आंसू नहीं थम रहे हैं।


शुक्रवार दोपहर बाद अमेठी जिले की डीएम शकुंतला गौतम, एसपी कुंतल किशोर गहलोत, तिलोई एसडीएम गिरिजेश चौधरी आईटीबीपी जवान के घर पहुंचे।


डीएम-एसपी ने जवान के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व राज्यमंत्री नदीम अशरफ जायसी, क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, नगर पालिका चेयरमैन महेश प्रताप सोनकर ने भी घर पहुंचकर जवान के परिवारीजनों को सांत्वना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed